
इंदौर में दूषित जल आपूर्ति के कारण हुई 17 लोगों की मौत को लेकर नालछा ब्लॉक पर दी श्रद्धांजलि एव विरोध प्रदर्शन
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
नालछा न्यूज/इंदौर में दूषित जल आपूर्ति के कारण 17 निर्दोष नागरिकों की हुई दर्दनाक मृत्यु के विरोध में दिनांक 05 जनवरी 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नालछा द्वारा बस स्टैंड नालछा पर श्रद्धांजलि सभा एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दिवंगत नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात प्रदेश सरकार की लापरवाही एवं असंवेदनशील रवैये के विरोध में मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इंदौर जैसे बड़े नगर में दूषित जल की आपूर्ति से नागरिकों की मृत्यु होना मोहन सरकार की घोर प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है। साथ ही इस गंभीर घटना पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान अमानवीय और निंदनीय है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री कपिल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देने की मांग करती है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों सुखराम जी मकवाना नयन जैन संदीप पवार मेहताब कटारे कमल जी जाट करण जी भूरिया जीतू मालीवाड़ श्याम जी भुरिया लखन चौधरी गुलवा प्यार सिंह भाबर शिव डाबर अर्जुन गिरवाल लकी जी सेन दिनेश पारगी पूनम मचार शोभाराम जी भूरिया संजय सरपंच साहब बद्री की सरपंच साहब संदीप लोकेंद्र सरपंच ठाकुर संदीप गिनावा हातम पटेल अजय भाबर गोलू भूरिया की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।