A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

चिकासी थाने के खदान संख्या 24/15 के कैशियर का बाबुल के पेड़ से लटका मिला शव 

चिकासी थाने के खदान संख्या 24/15 के कैशियर का बाबुल के पेड़ से लटका मिला शव 

चिकासी थाने के खदान संख्या 24/15 के कैशियर का बाबुल के पेड़ से लटका मिला शव

 

 

राठ: चिकासी थाने के बेतवा नदी के पास जंगल में मौरंग खदान के कैशियर का शव फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालात में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के स्वजनों ने खदान के कर्मचारियों पर शव को लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक की मौत पर स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। चिकासी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Related Articles

जनपद भिंड के गौचोरा थाना अंतर्गत छिमका गांव निवासी 26 वर्षीय मंगल तोमर पुत्र पदम् सिंह तोमर का शव शनिवार की रात बेतवा नदी के पास स्थित जंगल में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। शव लटका होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। मृतक के मौसा करन सिंह तोमर ने बताया कि उसका भांजा चिकासी क्षेत्र में स्थित खंड संख्या 18 में कैशियर का काम करता था। नौ मार्च की दोपहर से वह खदान से गायब था। जिसकी सूचना खदान कर्मचारियों ने दी। बताया कि दस मार्च को चिकासी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की रात सूचना मिली की बेतवा नदी के पास स्थित जंगल में उसका शव पेड़ पर लटका मिला है। बताया कि मंगल के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। उनके पास करीब पांच बीघा जमीन है। बड़ा भाई दीप सिंह खेती करता है। आरोप लगाया कि उसके भांजे ने आत्महत्या नहीं की है। उसके साथ मारपीट कर उसे फांसी पर लटका दिया। पुत्र की मौत पर मां उमा तोमर का का रो रोकर बुरा हाल है। चिकासी थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि मृतक का कुछ माह पहले एक्सीडेंट हो गया था। जिससे उसके हाथ में राॅड पड़ी थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!