A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अनियंत्रित होकर कंटेनर पलटा, चालक और उपचालक फरार

अनियंत्रित होकर कंटेनर पलटा, चालक और उपचालक फरार

गोविंदपुर:-शनिवार देर रात्रि को गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग पर धनपुरी गांव के समीप झारखंड दिशा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक खाली कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और पलट गई जिससे पास में रहे एग्रीकल्चर फीडर के 11 हज़ार बिजली खंभा क्षतिग्रस्त हो गया. कंटेनर पलटने के बाद चालक व उपचालक मौके से फरार हो गया. कंटेनर पलटने की सूचना पाकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी जानकारी गोविंदपुर थाना को दिया गया. थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के निर्देश पर एएसआई सुधीर कुमार तिवारी व पुलिस बल को मौके पर भेजा गया जहां पहुंचकर कंटेनर को अपने कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गए. एएसआई सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि कंटेनर पलटने की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंचा तो पाया कि चालक व उपचालक फरार है. जब तक आगे की कार्रवाई पूरी ना हो जाए इसके लिए वाहन की सुरक्षा को लेकर चौकीदार को ड्यूटी पर लगाया गया है. वहीं बिजली विभाग के जेई भरत शर्मा ने बताया कि कंटेनर पलटने से एग्रीकल्चर फीडर का एक बिजली का खंबा क्षतिग्रस्त हो गया है. यदि इस कार्य को क्लियर करवा दिया जाता है तो ठीक है वरना विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

 

https://shuru.page.link/GcLNtfTh3tbLyPid

9

Related Articles

 

Show More
Back to top button