
रवि शिमले रिपोर्ट



अंजड़/बड़वानी
मुख्यमंत्री पेयजल योजना और सड़कों के पैचवर्क में करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने नगर परिषद पहुंची। DSP मधु राठौर और प्रधान आरक्षक नितिन पटेल ने शिकायत के आधार पर नगर परिषद से संबंधित दस्तावेज जब्त किए। टीम ने बुधवार दोपहर 12 बजे घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसमें एक्सचेंज लाइन, नवीन पाइपलाइन और अंजड़ के छोटे-बड़े रोड्स पर पैचवर्क कार्य शामिल हैं। 2023 में इंदौर में दर्ज शिकायत के बाद यह छानबीन तेज हुई है। जांच अधिकारी ने आम जनता, पार्षदों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। DSP मधु राठौर ने बताया कि पाइपलाइन और सड़क निर्माण में आर्थिक अनियमितताओं के स्पष्ट संकेत मिले हैं। वर्तमान नगर परिषद पार्षदों सहित कई नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय निवासियों में जांच को लेकर उत्साह है,। नगर परिषद के अधिकारियों ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आगे की जांच जारी है।

