A2Z सभी खबर सभी जिले की

मानगो नगर निगम क्षेत्र में मतदान केंद्रों का सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

 

जमशेदपुर।

नगर निकाय निर्वाचन को लेकर तैयारियों की समीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम क्षेत्र में सामान्य प्रेक्षक श्री जितेन्द्र कुमार देव ने वार्ड संख्या 6 से 10 तक अवस्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती गुंजन कुमारी सिन्हा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार रंजन, श्री नकुल ठाकुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ Journalist: आनंद किशोर

📡 Bureau Chief: अखंड भारत न्यूज़

📰 Associated with: All India Media Association (AIMA)

Show More
Back to top button