

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर । कस्बे के तकिया मोहल्ले में लकड़ी के पैसे के विवाद को लेकर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जबरन पैसे की मांग कर रहे कुछ लोगों ने न केवल उनके और उनके पति के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी सोने की चेन भी छीन ली।
पीड़िता अनीसा अहमद ने अपनी शिकायत में बताया कि हुसैनिया निवासी अरबाज, आबिद और फैसल ने उनसे लकड़ी के पैसों की जबरन मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने जबरन उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मोबाइल फोन से 8,000 रुपये भी निकाल लिए।
घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और आपबीती सुनाई । पुलिस ने उन्हें आरोपियों को बुलाने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
