A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

खारजा नहर में युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से चल रही तलाश

पीलीभीत। खारजा नहर पुल शाहगढ़ पर पहुंचे क्षेत्र के एक युवक ने कुछ देर खड़ा रहने के बाद नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर के रहने वाले नोखेलाल खेती करते हैं। उनका पुत्र अजय कुमार मंगलवार सुबह आठ बजे घर से निकला और खारजा नहर पुल शाहगढ़ पर पहुंच गया। कुछ देर पुल पर खड़ा रहने के बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। यह मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। युवक के नहर में कूदने का शोर मचते ही काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद गोताखोर लगाकर तलाश की गई, लेकिन बहाव अधिक होने के चलते दिक्कत आती रही। युवक का कुछ पता नहीं चल सका।

एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता को घटना से अवगत कराते हुए नहर का पानी रुकवाने का आग्रह किया। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर भीड़ जमा रही और रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार परिजन की डांट डपट से नाराज होकर युवक घर से निकला था। इसी में नहर में कूदने की बात निकलकर आ रही है। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!