रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। रविवार 21 दिसंबर को धामनोद में प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों का मिलन एवं शपथ समारोह आयोजित किया गया है। प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपेश सिंह चौहान ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मयंक अवस्थी तथा विशेष अतिथि धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री, जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अरुण सक्सेना, मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.नवीन आनंद जोशी तथा उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव शामिल रहेंगे। धामनोद प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश जोशी तथा सचिव महेंद्र सिंह तंवर ने इस गरिमामय समारोह में जिले के पत्रकारों को शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम धामनोद के साईं मैरेज गार्डन में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
0 Less than a minute

