A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

कांहीवाड़ा बरघाट रोड पर नवनिर्मित पुलिया हुई क्षतिग्रस्त

बड़े हादसे को दे रही निमंत्रण जिम्मेदार रहेगा कौन

लोकेशन कांहीवाड़ा बाराघाट
संवाददाता बसंत यादव
नवनिर्मित पुलिया हुई छतीग्रस्त कांहीवाड़ा से बरघाट तक mprdc विभाग के द्वारा सीमेंट रोड का निर्माण कार्य कराया गया जो एक वर्ष के भीतर हुई जगह जगह से हो गई जर्जर।कई जगह की बह गई सीमेंट और कुछ पुलिया हो गई खराब जिसमे कांहीवाड़ा से बरघाट के मध्य घेवरा नाला की पुलिया की लोहे की रॉड बाहर निकल गई जो विगत महीने भी निकल गई थी जिसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से कपिल अवधिया जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल द्वारा की गई जिसका निराकरण अधिकारियों द्वारा न होता देख 181 पर भी अवधिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई शिकायत क्रमांक 26320408 है तब ठेकेदार द्वारा उक्त स्थान पर सीमेंट लगा कर खाना पूर्ति कर दी गई थी जो पानी ओर भरी वाहन के गुजरने से उक्त स्थान की सीमेंट बह गई जो कपिल अवधिया द्वारा पुनः अवलोकन 31 मार्च को किया गया तो उक्त स्थान की सीमेंट और लोहा निकला पाया गया जिससे अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही उजगार होती नजर आ रही ।
उक्त स्थान की बही सीमेंट और बाहर निकले लोहे के रॉड से बड़ी घटना घटने की आशंका बनी हुई है ।
जिला प्रशासन से राजेश बघेल जी जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंगदल दल सिवनी कपिल अवधिया जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल दल निवेदन करते है की जल्द से जल्द उक्त स्थान पर नवनिर्माण कार्य कराया जाएं जिससे आवागमन सुचारू ढंग से संचालित होता रहे।।।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!