A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद में अवैध कोयला खनन पर CISF का बड़ा एक्शन, डीआईजी राजीव मिश्रा ने सिजुआ एरिया का किया औचक निरीक्षणCISF, BCCL और रेलवे की संयुक्त टीम ने सिजुआ, झिल्ली ग्राउंड, नमक फैक्टरी और लोयाबाद क्षेत्र में चलाया अभियान, MMDR एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई।CISF ने जारी किया मोबाइल नंबर… करे अवैध खनन की शिकायत.. होगी करवाई

धनबाद:-धनबाद कोयलांचल में अवैध कोयला खनन, चोरी और अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को सीआईएसएफ, बीसीसीएल और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त टीम ने एरिया-5 सिजुआ क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने सिजुआ माइनिंग एरिया, झिल्ली ग्राउंड, नमक फैक्टरी और लोयाबाद क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों की जांच की।सीआईएसएफ को इन इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अवैध रूप से निकाले गए कोयले की मात्रा और उसके मूल्य का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि MMDR अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।सीआईएसएफ यूनिट बीसीसीएल धनबाद के डीआईजी राजीव मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध खनन व कोयला चोरी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों को अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर ठोस साक्ष्य जुटाने का भी निर्देश दिया गया है।प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कोयला क्षेत्र से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9341528406 पर केवल संदेश के माध्यम से दी जा सकती है।

Show More
Back to top button