*मालवा प्रांत में 229 मातृशक्ति के साथ लगा प्रथम संख्यात्मक एवं गुणात्मक शीतकालीन प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग*
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मालवा प्रांत का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग 2, 3, 4 जनवरी 2026 को धार जिले के मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर में परम पूज्य संत श्री डॉ नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। सामान्यतः ग्रीष्मकालीन वर्ग में पारिवारिक कार्यक्रम एवं धार्मिक आयोजन होने से संख्या को लेकर चिंता रहती थी प्रथम बार विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति मालवा प्रांत ने सोचा कि इस वर्ष वर्ग शीतकाल के पौष माह में लगाया जाए। वर्ग की योजना 6 माह से बनने लग गई थी कई जिलों की मातृशक्ति द्वारा वर्ग के निमित्त अनेक बैठक ली गई। जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में मातृशक्ति वर्ग में मांडू पहुंची।
उद्घाटन सत्र में ही 100% उपस्थित बहनों थी वही शाम 4 बजे उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ। मालवा प्रांत के 29 में से 23 जिले, 200 में से 43 प्रखंड से 203 शिक्षार्थी एवं 26 शिक्षिका कुल मिलाकर “229” मातृशक्ति उपस्थिति रही। विभिन्न सत्र में अपनी पूर्ण निष्ठा व अनुशासन का पालन कर सभी बहनों ने वर्ग के महत्व को समझा।वर्ग के दौरान चतुर्भुज श्री राम मंदिर के महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के आशीष वचन में बताया गया कि वर्तमान समय में मातृ शक्ति की भूमिका कैसी होना चाहिए वही कई विषय पर सभी बहनों को प्राप्त हुए। केंद्रीय अधिकारी के रूप में मातृशक्ति की केंद्रीय सह संयोजिका सरोज दीदी सोनी द्वारा विश्व हिंदू परिषद एवं मातृशक्ति की स्थापना एवं उद्देश्य नैतिक शिक्षा के केंद्रीय प्रमुख गोविंद द्वारा नैतिक शिक्षा एवं बाल संस्कार केंद्र की उपयोगिता विषय पर मार्गदर्शन किया।प्रांत उपाध्यक्ष डॉ माला सिंह ठाकुर द्वारा समापन सत्र में राष्ट्र निर्माण में महिला की सहभागिता विषय पर बौद्धिक दिया। प्रांत अधिकारी के रूप में प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव वर्ग में रहे। मातृशक्ति प्रांत पालक के रूप में पूरे समय वर्ग में प्रांत मंत्री विनोद शर्मा का सानिध्य पूरे कार्यक्रम में मिला वही उद्घाटन सत्र में वर्ग की महत्ता विषय पर बहनों को मार्ग दर्शन मिला। सत्संग बाल,संस्कार केंद्र एवं सेवा कार्य मातृशक्ति में कैसे बड़े इस हेतु 3 कृति सत्र किए गए। प्रतिदिन जानकारी दी गई साथ ही अच्छे कार्यकर्ता के गुण के बारे में
वर्ग प्रमुख आरती अजय जायसवाल
मातृशक्ति प्रांत संयोजिका
मालवा प्रांत ने पत्रकार राहुल सेन मांडव से चर्चा में बताया कि विश्व हिंदू परिषद के वार्षिक कार्यक्रम एवं छोटे-छोटे सेवा कार्य, अभ्यास ज्योति प्रिया शर्मा दीदी आचार पद्धति सत्र के माध्यम से संगठन की रीति नीति बहनों को बताई। वर्ग के दौरान प्रातः स्मरण से लेकर दीप निर्वाण तक सभी बहनों की पूर्ण सहभागिता रही । संघ स्थान पर बहनों को दंड का प्रशिक्षण भी दिया गया। वर्ग संचालन टोली में शिव कुमारी श्रीमाली,वैजयंती दीक्षित,दीपमाला कच्छावा,संध्या सोनी, प्रेमलता परमार, मनीषा पांडे ने वर्ग सम्हाला। व्यवस्था प्रमुख के रूप में नम्रता बैरागी, अंजना राजावत, गायत्री वर्मा,सुनीता चौधरी,उर्वशी शाह,दीपिका मंडलोई ,रश्मि जोशी,अनीता गौड़,रेणुका चौधरी,तुलसा प्रजापत, सविता ओहरी रही। धार विभाग संगठन मंत्री सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में वर्ग निमित्त व्यवस्था प्रमुख के रूप में जिला उपाध्यक्ष जगदीश ,जिला कोषाध्यक्ष पुण्यपाल , राहुल कुशराम ,राहुल सेन मांडव,के साथ अन्य दायित्वान कार्यकर्ता ने वर्ग को आसान बना दिया। वर्ग समापन पर सभी बहनों को मांडू दर्शन करवाया गया जिसमें हमने सारी बहनों को चतुर्भुज राम के दर्शन के साथ नीलकंठ महादेव जहाज महल रेवा कुंड रानी रूपमती महल दिखा कर उनका इतिहास की जानकारी दी । परम पूज्य संत श्री डॉ नरसिंह दास जी महाराज के आशीर्वाद के साथ वर्ग को संपन्न कराने में लगे सभी सहयोगियों मिला