

सिंगरौली पुलिस के तीन निरीक्षकों को मिली डीएसपी पद पर पदोन्नति।
पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने दी पदोन्नति की शुभकामनाएं।
सिंगरौली :पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा जिले में पदस्थ निरीक्षक श्री राकेश साहू, श्री अशोक सिंह परिहार एवं श्रीमती अर्चना द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी और नेतृत्व का अवसर भी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं निष्ठा के साथ नवीन दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा आमजन को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने भी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशिष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे है।

