A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सहकारी समितियों में खाद नहीं होने से किसान परेशान

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

कुरारा,हमीरपुर 19 दिसंबर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद की

उपलब्धता न होने के कारण किसानो को

Related Articles

परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्राइवेट खाद विक्रेता भी खाद की बिक्री नहीं कर रहे है।

कस्बा कुरारा के साधन सहकारी समिति

सहित शेखुपुर, कुसमरा, बेरी, पतारा, मिश्रीपुर समितियों में यूरिया खाद की

उपलब्धता न होने के कारण किसानो को

खाद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन समितियों में खाद केवल खाता धारक किसानो को दी जाती है। इससे बिना खाता वाले छोटे किसानो को

परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि प्राइवेट खाद विक्रेता जांच के डर से दिन में दुकान नहीं

खोलते है। तथा चोरी छिपे रात के अंधेरे में खाद की बिक्री करते है। अधिकारी इनके स्टॉक रजिस्टर चेक कर उपलब्ध खाद किसानों को वितरण का निर्देश जारी करे। जब कि पी सी एफ केंद्र में

खाद आने से किसानो को कुछ राहत मिल जाती है। वहां नकद में खाद छोटे

किसानो को मिल जाती है। क्षेत्र के किसान पड़ोसी जनपद के कदौरा क्षेत्र से

खाद लाने को मजबूर हो रहे है। क्षेत्र के किसानों ने समितियों सहित पीसी एफ में

खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!