A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुर्नवास स्थलों पर की जाए पेयजल की टेस्टिंग – कलेक्टर मैडम जी आदेश जारी किया गया।

रवि शिमले रिपोर्टर

रवि शिमले रिपोर्टर

बड़वानी/ पुर्नबसाहट स्थलो पर भी पेयजल की टेस्टिंग की जाये। आगामी 2 दिवसों में जिले की समस्त पुर्नबसाहट स्थलो में पानी का सैम्पल लेकर टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने उक्त निर्देश मंगलवार को कलेक्टर सभागृह बड़वानी में आयोजित निर्माण कार्य विभागों की समीक्षा करते हुए कही।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नेशनल हाईवे, सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, भवन विकास निगम, हाउसिंग बोर्ड, एनएचएम के तहत किए जा रहे सड़क व भवन निर्माण कार्याे की समीक्षा की।

Related Articles

बैठक में कलेक्टर ने समस्त निर्माण विभागों को निर्देश दिए कि जिले में हो रहे निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों के लिए जो समय सीमा निर्धारित है, उसी समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाये। यदि कोई विवाद या अन्य समस्या हैं तो उससे उन्हें अवगत कराया जाए जिससे वह जिला स्तर या उच्च स्तर पर समस्या के निराकरण हेतु प्रयास कर सके। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री राजारवि वर्मा सहित निर्माण विभाग की अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!