
रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा
खबर दौसा से आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को कुंडल में स्टेट हाईवे पर हों रहें अतिक्रमण को जिला प्रशासन दौसा द्वारा नहीं हटाने के विरोध में आमजन की ओर से जिला कलेक्टर कार्यालय दौसा के सामने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ धरने के दौरान आज शाम 5-00 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजस्थान सरकार के जिला प्रभारी मंत्री माननीय राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ से हमारे प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर कुंडल में स्टेट हाईवे पर हों रहें अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा बार बार शिकायत करने के बावजूद नहीं हटाने से रोजाना साधनों के लगने वाले जाम की गम्भीर स्थिति से आमजनता को होने वाली परेशानी से अवगत करवाया । उसके बाद जिला प्रभारी मंत्री माननीय राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि कुंडल में स्टेट हाईवे की परिधि में हों रहें अतिक्रमण को हटाया जाएगा । और साथ ही जिला कलेक्टर दौसा को इस मामले में शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए ,इस धरने में बांदीकुई के पूर्व विधायक जी आर खटाणा, सीताराम मीणा प्रधान बसवा, रतन पटेल बांदीकुई, रामेश्वर मीणा ब्लॉक अध्यक्ष बांदीकुई , कैलाशचंद्र चौधरी सरपंच गुढ़ाकटला, जिला परिषद सदस्य कमला केसरा महुवा, जयसिंह बैरवा बांदीकुई, मनोहर लाल सोडीया बसवा, शिवकांत जांगिड़ बसवा ,मोतीलाल मीणा भांवता, एडवोकेट विनेश वर्मा बांदीकुई , एडवोकेट रामलाल गोठवाल दौसा आदि उपस्थित थे । निवेदक – एडवोकेट राधाकिशन मीणा भांवता भांवती बांदीकुई जिला दौसा
