A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा हमीरपुर। परिजनों के खेत जाने के बाद सूना घर पाकर किशोरी को भगा ले जाने का मामला सामने आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी मुहम्मद सुल्तान ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते तीन जनवरी को वह जब खेत में पानी लगाने गए थे तभी उसकी नाबालिग पुत्री शाजिया को मोहल्ले के मोहर्रम अली बहला फुसला कर भगा ले गया है। पीडित ने आरोपी का मोबाईल नम्बर उजागर करते हुए अपनी बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!