

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । ग्राम पंचायत बांकी में नमामि गंगे परियोजना की पेयजल पाइपलाइन फटने से गली तालाब बन गई है पिछले चार दिनों से ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। शिकायत के बाद अभी तक पाइपलाइन मरम्मत नहीं कराई गई है। हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
ग्राम पंचायत बांकी के निवासी राजाभइया यादव, बरदानी कुटार, गंगादीन यादव ने बताया कि उनकी रास्ता में पड़ी नमामि गंगे की पेयजल परियोजना की पाइपलाइन फट जाने से पूरी रास्ता तालाब बन गई है। बच्चे बूढ़े महिलाएं चार दिनों से घरों में कैद है। हजारों लीटर पानी रास्ते में बर्बाद हो रहा है शिकायत के बाद विभाग ने टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई है। इससे समस्या विकराल होती जा रही है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है वह मौके पर जाकर समस्या को देखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।