
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ
स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्या गया

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
तिरला न्यूज/राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत परियोजना तिरला में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विश्वाश पांडे द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री शुभम पाटीदार, वरिष्ठ नेता श्री महेश रावल जिला महामंत्री श्री संजय मुकाती जनपद अध्यक्ष श्री सीताराम सिंगर,श्री प्रदीप पाटीदार तिरला सरपंच श्रीमती आरती पटेल उपस्थित रहे, आदरणीय जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन साहब के मार्गदर्शन में एवं सीडीपीओ साहब सत्यनारायण मकवाना के नेतृत्व में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है , स्वास्थ्य शिविर में आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं , अतिगंभीर कुपोषित बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं निः शुल्क जांच की गई , मुख्य अतिथि द्वारा अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण कीट भेंट किए गए।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला के बी एम ओ डॉक्टर उपासनी, डॉक्टर पामेला जेम्स ,महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक श्रीमती राखी देवड़ा, पर्यवेक्षक रूपवती डावर उपस्थित रहे।