A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कस्बे सहित क्षेत्र की उठाईं समस्याएं, सौंपा ज्ञापन 

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा के साथ जर्जर सडकों का मुद्दा उठाते हुए मानवाधिकार संगठन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन के लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में मौदहा के सीएचसी में हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती, बालिका छात्रावास के संचालन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को उच्चीकृत कर इण्टर मीडिएट तक करने के साथ ही कस्बे के छिमौली रोड में बने स्कूल का संचालन और कस्बे के विभिन्न मोहल्लों की जर्जर सडकों को सही कराने की मांग की है। इस दौरान संगठन के एक दर्जन से अधिक सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button