
नया साल के शुभ अवसर पर करमचट डैम पर उमडा सैलानियों की भीड़ 5 किलोमीटर दूर तक दिखा लंबा जाम

कैमूर जिला के करमचट थाना क्षेत्र में कैमूर और रोहतास सीमा पर स्थित दुर्गावती जलाशय करमचट डैम पर नया साल के शुभ अवसर पर हजारों हजार के संख्या में भीड़ फिर देखने को मिला वही गुरुवार को युवक बच्चे सहित और भी लोग नजर आए और परिवार के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिए वा बोटिंग का आनंद लेने और पिकनिक मनाने हेतु पहुंचे आपको बता दें कि कैमूर व रोहतास जिला के आसपास के जिलों और राज्यों से भी आए हुए लोग दीखें सुबह से शाम तक सबार भीतरीबांध पथ पर वाहनों की आवाजाही बनी रही, जिसमें बोलेरो, स्कॉर्पियो, पिकअप और बड़ी संख्या में बाइक सवार सैलानी आते हुए दिखे
5 किलोमीटर की दूरी तक लंबा जाम प्रशासन बनी रही मूकदर्शक

दूसरी ओर देखा गया कि उगहनी मल्हीपुर वाले मार्ग पर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तक लंबा जाम देखने को मिला नया साल के स्वागत में गांवों की गलियों में बच्चों व युवाओं द्वारा रंग-बिरंगी रंगोली बनाई हुई दिखी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था

करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पुरुष व महिला जवान तैनात दिखे और वन विभाग की टीम भी निगरानी में जुटी रही, जबकि रोहतास के चेनारी थाना की भी पुलिस मौके पर मौजूद रहा भीतरीबांध सिंचाई कॉलोनी के पास बैरियर लगाकर डैम तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी