A2Z सभी खबर सभी जिले की

बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान, हिंदुत्व के लिए समर्पण का संकल्प..

गौमाता की सेवा ही राष्ट्रसेवा है.. गौ रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा / बजरंग दल राष्ट्र का सुरक्षा कवच.. राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत आज का कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी एवं ओजस्वी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, संगठनात्मक चेतना एवं हिंदू समाज के प्रति दायित्वबोध जागृत करना रहा।

बौद्धिक सत्र में गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने गौमाता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर सारगर्भित वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि गौमाता केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता की धुरी हैं। गोरक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र की रक्षा संभव है।

संध्या में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा ने अपने ओजस्वी एवं जोशीले काव्य पाठ से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। उनके काव्य में हिंदू राजाओं के शौर्य, पराक्रम, साहस और बलिदान की गाथाएँ गूंज उठीं। साथ ही उन्होंने युवाओं को बजरंग दल से जुड़कर राष्ट्र एवं धर्म सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया और बजरंग दल की राष्ट्रहितैषी भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की। युवाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट, ओर जय श्री राम के जय घोष ने उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के साथ प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, प्रांत सह संयोजक यश बच्चानी मंच पर उपस्थित रहें।

विभाग संगठन मंत्री सुरेश गुर्जर, प्रांत सह संयोजक मुकेश पाटीदार, प्रांत बलोपासना प्रमुख कमल सिंह पंवार, प्रांत गौरक्षा प्रमुख भैरूलाल जी सहित विभाग, जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी आयोजन में उपस्थित रहे।

यह शौर्य प्रशिक्षण वर्ग विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जो निरंतर युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख एवं वर्ग के बौद्धिक प्रमुख श्री मंगलेश सोनी ने किया।

समग्र रूप से यह शौर्य प्रशिक्षण वर्ग युवाओं में संगठन, संस्कार, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार की भावना को प्रबल करने वाला सिद्ध हो रहा है और हिंदू समाज को सशक्त एवं संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button