A2Z सभी खबर सभी जिले की

आदर्श जाट महासभा तहसील बानसूर की कार्यकारिणी गठित

नवगठित कार्यकारिणी ने की शपथ ग्रहण

दिनांक 17 अगस्त 2025 को जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आदर्श जाट महासभा तहसील बानसूर की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें तहसील अध्यक्ष राम अवतार कटारिया व तहसील कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

जिसमें संरक्षक पद पर मंगल राम, उपाध्यक्ष पद पर भूप सिंह, बुद्धाराम जाट, बिल्लू राम, बाबूलाल व मुकेश, कोषाध्यक्ष पद पर हीरालाल, सह कोषाध्यक्ष पद पर हनुमान, सह सचिव पद पर हरचंद व सुनील, प्रवक्ता पद पर एडवोकेट अभिमन्यु सिंह, विधि सलाहकार पद पर धर्मपाल एडवोकेट, संगठन मंत्री पद पर सतीश व अजीत लाम्बा, सचिव पद पर राजाराम नियुक्त किये गए। नवगठित कार्यकारिणी ने अपने पद का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सूबेदार छीतरमल, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश चौधरी मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश बिजारिणिया मौजूद रहे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!