
जिला पुलिस कोटपुतली बहरोड़ के निर्देशन में पुलिस थाना बानसूर ने तीन गुमशुदा बच्चों को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। ये बच्चे घर से बिना बताए चले गए थे और सीकर पहुंच गए थे। पुलिस ने सीकर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों को सकुशल दस्तयाब किया और उनके परिजनों को सौंप दिया।