A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकसित भारत युवा संसद (राज्य स्तरीय)में डिंडोरी जिले के विद्यार्थियों ने भोपाल में दिखाई प्रतिभा,

लोकतांत्रिक प्रक्रिया व नेतृत्व के गुर सीखे

डिंडोरी 23 मार्च 2026

डिंडोरी। प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय डिंडोरी के छत्र-छात्राओं ने भोपाल स्थित विधानसभा परिसर में 19-20 मार्च को आयोजित राज्यस्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में  उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों के बीच डिंडोरी जिले की टीम ने अपने विचारों और प्रतिभा से जिले का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को केवल कैरियर तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा दी। संस्था प्राचार्य डॉ.अमर सिंह उद्दे , जिला संगठक डॉ.पी.सी. उईके एवं डॉ.ईश्वर चंद्र परणा के मार्गदर्शन में युवराज बेलिया, सुमित लोमेश, द्वारका परस्ते, प्रीतिका पाण्डेय एवं रितिका भट्ट ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट 2026 पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए आत्मविश्वास और तार्किक क्षमता का परिचय दिया। इस मंच के माध्यम से विद्यार्थियों ने संसदीय प्रणाली की समझ विकसित करने के साथ व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। डिंडोरी टीम की सक्रिय भागीदारी को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button