A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध रूप से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बेचने और संग्रह करने वालों पर कार्रवाई

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर।। नगर में सोमवार 23 मार्च को कलेक्टर खाद्य के निर्देशन में खाद्य आपूर्ति विभाग मनावर द्वारा मनावर नगर के रहवासी क्षेत्र एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं व्यवसायिक उपयोग की जांच की गई। जांच दल में अनुराग वर्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनावर, निलेश जाधव कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व रमेश जर्मन, विजय नर्गेश विभागीय सहायक थे।

जांच टीम द्वारा
(1) दिनेश कल्याणमल शर्मा के गांधी नगर स्थित उनके निज निवास से कुल घरेलू सिलेंडर 14.2kg क्षमता 20 नग, व्यवसायिक सिलेंडर 1 नग , 5kg क्षमता सिलेंडर 8 नग, तौल काँटा, विभिन्न कंपनी गैस डायरी 20 नग व गैस ट्रांसफर के लिए उपयोग की जाने वाली बांसुरी तीन नग जप्त किया गया।
( 2) न्यू कल्याण होटल धार रोड मनावर से 7 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किये गये। धार रोड स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान श्री बालाजी बेकरी व हाइड आउट रेस्टोरेंट पर इंडक्शन से खाना बनाते पाया। रहवासी क्षेत्र में प्राप्त अवैध भंडारण की सूचना के आधार पर मालवीय चौपाटी कांच मंदिर के पास स्थित मुस्तफा नजमुद्दीन, हर्षित जैन के मकान और आजाद मार्ग स्थित इमरान राशिद व हमिद किराना दुकान की भी जांच की गयी। जहां मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग नही पाया गया कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी, घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर रिफिल में कोई समस्या नही आने दी जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!