A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

मौदहा CHC में कन्या भ्रूण हत्या रोकने को जागरूकता शिविर, बेटियों के संरक्षण का लिया संकल्प

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर के जिला न्यायाधीश श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मौदहा परिसर में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों, पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों तथा लिंग चयन रोकने से जुड़े अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत तिवारी ने आशा बहुओं और स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे अभियान के सैनिक बनकर कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति के खिलाफ डटकर काम करें। नायब तहसीलदार ने प्रशासनिक सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि ऐसे मामलों की सूचना मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाह्य न्यायालय के पीठासीन अधिकारी सिविल जज जूनियर डिवीजन ब्रजेश पटेल ने बेटा-बेटी को समान बताते हुए बेटियों के संरक्षण और सम्मान का संदेश दिया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!