A2Z सभी खबर सभी जिले की

1 फरवरी को होगी निशुल्क प्रतिभा खोज परीक्षा

प्रथम स्थान पर ₹11,000, द्वितीय स्थान पर ₹5,100 और तृतीय स्थान पर ₹3,100 का नगद पुरस्कार

राज फाउंडेशन ट्रस्ट और आरसीआई शिक्षा ग्रुप बानसूर की ओर से इस वर्ष कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं और 12वीं में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए निशुल्क प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में इस सत्र बोर्ड कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी अपनी तैयारी जांचने के लिए भाग ले सकते हैं।

इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को ₹11,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5,100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹3,100 नगद इनाम के साथ-साथ अन्य इनाम भी दिए जाएंगे। टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन आरसीआई शिक्षा ग्रुप के प्रांगण में प्रातः 9:30 बजे किया जाएगा। इस परीक्षा में राजस्थान बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के बानसूर, कोटपूतली, पावटा, बहरोड़, नीमराना, मुंडावर, खैरथल, तिजारा, नारायणपुर, थानागाजी क्षेत्र के सभी परीक्षार्थी भाग ले सकते हैं।

संस्था निदेशक डॉ विजय यादव ने बताया की विद्यार्थी निशुल्क रजिस्ट्रेशन करने के लिए विद्यार्थी 7733 855 881 मोबाइल नंबर पर हेलो लिखकर व्हाट्सएप कर सकते हैं। यदि कोई विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते हैं तो ऐसे विद्यार्थी 1 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे आरसीआई शिक्षा ग्रुप के प्रांगण में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!