

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) आर.के. जोशी राजकीय जिला अस्पताल, दौसा में ट्रॉमा एवं आपातकालीन विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण कृषि एवं आपदा प्रबंधन मंत्री माननीय डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के कर-कमलों से संपन्न हुआ। लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक भवन में 30 बेड, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों सहित आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को समय पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ट्रॉमा एवं इमरजेंसी सेवाएं जीवन रक्षक होती हैं और इस नए भवन के शुरू होने से दौसा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ग्रामीण व जिला स्तर पर भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ईआरसीपी के माध्यम से दोसा को जल उपलब्धता कराना।
राजकीय मार्गो से सुदृढ़ कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना
जिला चिकित्सालय में आधुनिक लैब की स्थापना कराना।उन्होंने चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ से आह्वान किया कि वे मानवता की भावना के साथ मरीजों की सेवा करें तथा इस अत्याधुनिक भवन का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि ट्रॉमा एवं आपातकालीन भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई है। इससे सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर मरीजों एवं आपात स्थितियों में त्वरित और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, दौसा विधायक डी.सी. बैरवा, सीएमएचओ सीताराम मीणा, पूर्व सभाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, धुंधीराम धडंगा, जिला महामंत्री विपिन जैन, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, सिकंदर वधावन, सुरेश घोसी, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र भारद्वाज, दौसा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंदकांता हरितवाल, मंजू साहू, उर्मिला जोशी, महेंद्र पिलोडी, रामप्रसाद गुर्जर, रितेश पारीक, किशोरी लाल बेरवा, रितेश खैरवाल,गंगा सिंह, रामलाल शर्मा,उप नियंत्रक डॉ. चैन सिंह मीणा, राजनारायण सेन,अकाउंटेंट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष निरंजन मीणा, डॉ. सी.एल. मीणा, हेल्थ मैनेजर डॉक्टर जमशेर खान, डॉ. अखिलेश मीणा, डॉ. के.सी. शर्मा, डॉ. रामावतार, नर्सिंग अधीक्षक धर्मीलाल, डिप्टी हेल्थ मैनेजर रामोतार मीना , नर्सिंग कार्यकारी अध्यक्ष सतीश मीना,राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन जिला महामंत्री राधाकिशन, अरविंद योगी, बनै सिंह गुर्जर, राजमेस नर्सिंग अधीक्षक पदम जैन, नर्सिंग ट्यूटर धर्मपाल मीणा,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।