A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशगोंडा

दुराचार का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट आवेश अंसारी गोंण्डा
पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर  राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 27/24, धारा 376,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।दिनांक 07.03.2024 को थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी मनोज कुमार पुत्र तिलकराम द्वारा उसके साथ दुराचार किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त मनोज कुमार को आज दिनांक 08.03.2024 को थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 

 

Related Articles

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button