
कड़ाके की ठंड में अलाव नदारद, वाराणसी नगर निगम नावडिविजन की तैयारी पर सवाल
वाराणसी से रिपोर्ट
श्याम सुन्दर जायसवाल |
अखंड भारत न्यूज़
वाराणसी में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर निगम के नावडिविजन क्षेत्र में अब तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। हर वर्ष इस समय तक अलाव की सुविधा उपलब्ध करा दी जाती थी, लेकिन इस बार अब तक किसी भी प्रमुख स्थान पर अलाव जलता नहीं दिख रहा है।
ठंड से बचाव के लिए मजबूर लोग निजी स्तर पर लकड़ी या अन्य साधनों से आग जलाने को विवश हैं। नगर निगम का यह दायित्व बनता है कि वह सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए समय रहते अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे। फिलहाल अलाव की लकड़ी उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम नावडिविजन की ओर से कोई स्पष्ट सूचना सामने नहीं आई है, जिससे आमजन में असंतोष देखा जा रहा है।