A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

आज अपने राजसाही अंदाज में नगर भ्रमण पर भगवान बंकनाथ अटल दरबार

 




रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। आज दोपहर पश्चात अपने राजसाही अंदाज में भगवान भोलेनाथ बंकनाथ अटल दरबार नगर भ्रमण पर निकले। जगह जगह स्वागत मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर भव्य आगवानी की गई।

Related Articles

आज अपने राजसाही अंदाज में नगर भ्रमण पर भगवान बंकनाथ अटल दरबार

सवारी के अध्यक्ष कैलाश काजलिया पाटीदार ने बताया कि इस बार भगवान भोलेनाथ अटल दरबार की राजसाही सवारी में गायक कलाकार युवराज पवार राजस्थान से गायिका अक्षिता सिंह राजपूत उज्जैन, नासिक के ढोल ताशे, गोरिल्ला मैन इंदौर, फ्लावर फाइन डांस इंदौर, तिरुपति बालाजी की झांकी हरियाणा द्वारा, महाकाली का विराट रूप हरियाणा, अघोरी रूप हरियाणा, सोनू पाटीदार बोल बम का रूप, अखाड़ा, इस्कॉन कीर्तन टीम, इंदौर हैकिंग फ्लावर डांस इंदौर, देशभक्ति डांस की झांकी, आदिवासी नृत्य दल तथा निमाड़ बड़गांव खेडी के प्रसिद्ध ढोल शाही सवारी में सम्मिलित हुए। सम्राट ग्रुप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

नगर पालिका की तरफ से शाहीसवारी के रास्ते में साफ सफाई की कड़ी व्यवस्था की गई। विद्युत मंडल की तरफ से रात्रि में शाही सवारी के रूट पर बिजली की पूर्ण व्यवस्था की गई। वही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा और जेब कतरों से सावधानी व निगरानी की गई।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक एंबुलेंस और मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था की गई। इस शाही सवारी में आए हुए सभी भक्तों का नगर की सामाजिक संस्था द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शाही स्वागत सत्कार किया गया।

गांधी चौराहे पर सरकार ग्रुप की तरफ से 10 कुंटल सल्फाहार की व्यवस्था की गई।

सम्राट ग्रुप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

 

Show More
Back to top button