A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री मां अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में ऑनलाइन देवी पाठशाला



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। श्री मां अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में ऑनलाइन देवी पाठशाला के आचार्य पण्डित योगेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में विप्र समाज द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती देवीपाठ तथा सत्संग का आयोजन किया गया। आश्रम बालीपुर धाम में विप्र शिष्य मंडली के सदस्य पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश तथा मध्यप्रदेश के ग्वालियर, इंदौर, खरगोन महेश्वर, सनावद, बड़वाह, मंडलेश्वर, बड़वानी, सिंघाना, मनावर से भारी तादाद में पहुंचे। प्रातःकाल आचार्यगणों का पाद प्रक्षालय कर स्वागत किया गया। उपस्थित सैकड़ों शिष्यों की उपस्थिति में जिनमें मातृ शक्ति बहुतायत रूप में उपस्थित रही। इस अवसर पर गुरु पूजन आरती की गई।

Related Articles

सन्त योगेश महाराज और सन्त सुधाकर महाराज का पुष्प, श्रीफल तथा शाल भेंट कर अभिनंदन किया गया। गुरु महाराज और आचार्य पण्डित प्रदीप मंडलोई द्वारा आचार्य मंडली में आचार्य पण्डित विष्णु तिवारी गुना, प.पवन शर्मा जयपुर, भगवताचार्य प.केदार शुक्ला लखनवास, सनातन संस्कृति संस्थान के प.अमरीश तिवारी लखनऊ का पुष्प हार शाल श्रीफल भेंट कर पारंपरिक अभिनंदन किया गया। सुबह से शाम तक सामूहिक पाठ किया गया । गुरुजी द्वारा पाठशाला के दक्ष शिष्यों को उपहार स्वरूप पुराण और वैदिक साहित्य भेंट किए गए। पंडित योगेश पांडे आचार्य का शिष्य मंडली द्वारा शाल श्रीफल और स्वर्ण चैन तथा गुरुमाई को चुनरी वस्त्र श्रृंगार सामग्री भेंट कर सम्मान किया गया। भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!