जिले की सिरोंज तहसील में रविवार रात भाजपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह रघुवंशी पर षड्यंत्र के तहत जानलेवा हमला हुआ। यह घटना 28 दिसंबर, रविवार रात लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है।
भाजपा नेता मान सिंह रघुवंशी अपने घर के बाहर छतरी नाका चौराहे पर टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे, प्रमोद रघुवंशी और उसके साथियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में मान सिंह रघुवंशी को सिर में गंभीर चोटें आईं, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें लगी हैं। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए प्रमोद रघुवंशी, अरुण रघुवंशी, अरविंद रघुवंशी एवं देवी सिंह रघुवंशी के विरुद्ध BNS 2023 की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 296(B) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।
इधर घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
प्रमुख बिंदु
मुख्य आरोपी प्रमोद रघुवंशी पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
आरोप है कि घटना से पहले फोन पर धमकी दी गई, इसके बाद घात लगाकर हमला किया गया।
आरोपी द्वारा अपने साथियों—अली पुत्र सलीम (निवासी मंडी बायपास, सिरोंज) सहित 10–12 लोगों को एकत्र कर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है।
सवाल उठ रहे हैं कि घटना के इतने दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आरोपी किसी राजनीतिक संरक्षण के चलते खुलेआम घूम रहे हैं।
0 1 minute read
