A2Z सभी खबर सभी जिले की

पौधारोपण कर मनाया गया होली धुरंडी का पावन पर्व, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधारोपण कर मनाया गया होली धुरंडी का पावन पर्व, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

होली धुरंडी के पावन पर्व के अवसर पर सौसर रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे स्टेशन प्रबंधक श्री सुमित अरोड़ा के हस्ते पौधारोपण किया गया।

Related Articles

यह पहल मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सौसर, नवांकुर संस्था तथा युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन सेक्टर-01 के सहयोग से की गई। संस्था द्वारा सौसर क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रीय त्योहारों के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की मुहिम चलाई जा रही है। लगातार बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

इसी क्रम में होलीका धुरंडी के अवसर पर सौसर रेलवे स्टेशन परिसर में वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे एवं उनकी मित्र मंडली के नेतृत्व में तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक अखिलेश जैन और सौसर विकासखंड समन्वयक अनिल बोबड़े के मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया। इस दौरान बरगद, नीम, पीपल और करंजी जैसे छायादार एवं पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्ष लगाए गए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button