A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवाओं को मिलेगा गैस टंगस्टन आर्क वेल्डिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 अंतर्गत आईटीआई पांढुर्णा में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मार्च

युवाओं को मिलेगा गैस टंगस्टन आर्क वेल्डिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 अंतर्गत आईटीआई पांढुर्णा में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मार्च
संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

स्थानीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) पांढुर्णा में युवाओं को रोजगारोन्मुखी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत गैस टंगस्टन आर्क वेल्डिंग जॉब रोल में 510 घंटे की अवधि का निःशुल्क अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।

Related Articles

संस्था के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अभ्यर्थियों को उद्योगों में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों एवं नवीन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर का मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जो रोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं अथवा 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने पूर्व में निर्धारित तिथि तक पंजीयन नहीं कराया था, उनके लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।

संस्था द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा इसमें उद्योगों में उपयोगी व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

 

Show More
Back to top button