
सांसद विवेक बंटी साहू की मंशानुसार कलेक्टर द्वारा ₹75,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए तीन जरूरतमंदों को मिली मदद
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मंशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जिले के जरूरतमंद नागरिकों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कुल 75,000 रुपये की यह सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
लाभान्वित हितग्राहियों में श्री भगवानदास भूतड़ा (सौंसर) को बिलेटरल उपचार के लिए 30,000 रुपये की सहायता राशि सफल हॉस्पिटल, नागपुर को स्वीकृत की गई है। वहीं श्रीमती डिम्पल गावंडे (बेरडी, पांढुर्णा) को कार्सिनोमा के उपचार के लिए 25,000 रुपये की राशि नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, नागपुर को प्रदान की गई है। इसके अलावा सुश्री धनश्री ठाकरे (पिपलानारायणवार) को अपेंडिक्स के उपचार के लिए 20,000 रुपये की सहायता राशि श्योरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नागपुर को स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह राशि हितग्राहियों को सीधे देने के बजाय उपचार कर रहे संबंधित चिकित्सा संस्थानों के बैंक खातों में जमा कराई जा रही है।