A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अचानक एडीएम ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*अचानक एडीएम ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण*

*मिली खामियों पर लगाई जमकर फटकार*

*कार्यालय में अधिकतर बाबू मिले लंबे समय से एक ही पटल पर बने बाबू*

*एसी में बैठ मजा लेते बाबू को बोला कार्यालय में लूट खसोट मचाने का हो रहा काम…प्रबल सूत्र*

Related Articles

अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण अपर जिला अधिकारी सदानंद गुप्ता ने अचानक सुनील कुमार तिवारी जिला विकास अधिकारी के साथ किया।
प्रबल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय परिसर में मौजूद संबंधित पटलो का कार्य भार देख रहे बाबू के ऑफिस का निरीक्षण किया।
बारी बारी बाबूवो से उनके कार्यालय से संबद्ध होने के कार्यकाल के बारे में पूछताछ की। सभी बाबुओं के दफ्तर में ए सी लगा मिला जिसपर नाराज होते हुए बोले कि 2000 ग्रेड पे के कर्मचारी और एसी लगा कर मौज मस्ती चल रही है। बाबुओं को लूट घसोट मचाने के संबोधन के साथ एक एक बाबुओं के पटल कब से उनके पास मौजूद है इसकी जांच पड़ताल कर जानकारी हासिल की जिसमे बड़ी खामियां पाई गई। इसी दौरान सभी बाबुओं को कड़ी फटकार लगाई जब की उक्त कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की खबर लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही थी।

Show More
Back to top button