A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई हुई आयोजित।

सिंगरौली: जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई हुई आयोजित।

पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने व्यक्तिगत रूप से सुनी फरियादियों की समस्याएँ।

पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली

सिंगरौली :  पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों एवं फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी खुटार शीतला यादव, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक  स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।

Show More
Back to top button