
रवि शिमले रिपोर्टर
अंजड़/बड़वानी
पांडर मिट्टी से पिच निर्माण का कार्य शुरू, मैदान की सफाई व हराभरा रखने हेतु पानी का छिड़काव। 23 से 28 दिसम्बर तक होगी स्पर्धा, छः राज्यो की 12 टीम ले रही हिस्सा। देश के प्रथम श्रेणी के रणजी ट्रॉफी व अंडर-“19 भारतीय टीम के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा। अंजड:- क्षेत्र के सबसे बड़े अखिल भारतीय टी-20 अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा के आयोजन को लेकर परिंदा क्रिकेट क्लब के सदस्यों द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
इस स्पर्धा में छः राज्यो की ख्याति प्राप्त कुल 12 आमंत्रित टीम हिस्सा ले रही है।
इन 12 टीमो में देश के पहली पंक्ति के ख्यातनाम अनेक खिलाड़ी शिरकत कर मैदान में क्रिकेट के रंग बिखरेंगे व नए रिकॉर्ड बनाएंगे।
कुल मिलाकर इस साल स्पर्धा और भी अधिक रोमांचकारी होने वाली है।
परिंदा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट स्पर्धा समूचे निमाड व मालवा क्षेत्र में अंजड प्रीमियम लीग (एपीएल) के नाम से खासी ख्याति प्राप्त कर चुकी है।
क्लब के मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि नगर के स्वामी अमूर्तानंद शासकीय कॉलेज मैदान पर आगामी 23 से 28 दिसम्बर तक छः दिवसीय होने वाली स्पर्धा हेतु मैदान की साफ-सफाई के अलावा पिच निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया साथ ही स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली सभी टीम भी तय हो चुकी है।
स्पर्धा में यह टीम हो रही शामिल:-
क्लब के सीईओ राजू काका फोंगला ने बताया कि इस साल स्पर्धा में छः राज्यो की कुल 12 टीम हिस्सा ले रही है। इस साल पहली बार दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य के बैंगलोर की टीम भी हिस्सा लेने आ रही है।
मध्यप्रदेश से चार टीम जिसमे इंदौर, भोपाल, अंजड व राजपुर
महाराष्ट्र से चार टीम जिसमे मुंबई, धुलिया, अमलनेर व जलगांव, कर्नाटक से बैंगलोर, गुजरात से बड़ौदा, हरियाणा से रोहतक व दिल्ली से नई दिल्ली सहित कुल 12 टीम हिस्सा ले रही है।
पिच निर्माण का कार्य शुरू:-
पिच निर्माण का कार्य पिच क्यूरेटर दामोदर मुकाती, राकेश पाटीदार व राजेश कांजी की देखरेख में किया जा रहा है उन्होंने बताया कि पिच को बॉलर एवं बैट्समैन के अनुकूल व मानक स्तर की बनाई जा रही है इसके लिए पिच की खुदाई की गई तथा उसमें पत्थर व कोयले डालने के बाद काली मिट्टी डाली गई तथा 10 प्रतिशत रेत मिलाकर उसकी दबाई की गई ऊपर से विशेष प्रकार की पांडर मिट्टी डालकर हेवी रोलर से लगातार उसकी दबाई का काम किया जा रहा है जो आगमी चार से पांच दिनों में शानदार पिच बनकर तैयार हो जाएगी।
वही क्लब के लखन राजपूत, मोहित पाटीदार, पर्व पाटीदार व प्रफुल व्यास सहित आदि सदस्यों की निगरानी में खेल मैदान की साफ-सफाई व समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है तथा घास को हरी रखने हेतु प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
देश के मशहूर खिलाड़ी लेंगे हिस्सा:-
क्लब के संरक्षक सुनील मामा पाटीदार ने बताया कि इस स्पर्धा में देश के प्रथम श्रेणी के खिलाड़ी जिसमे रणजी ट्रॉफी व अण्डर-19 भारतीय टीम के अनेक खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे है जो अपने श्रेष्ठतम खेल का प्रदर्शन कर मैदान में अपना हुनर दिखाएंगे तथा चौके व छक्कों की बारिश से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
वही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने तथा स्पर्धा को रोमांचकारी बनाने हेतु आतिशबाजी व ढोल ताशो के साथ खिलाड़ियों को अनेक प्रकार के नगद इनाम भी दिए जाएंगे।
