

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। बहन के यहां साइकिल से अरतरा जा रहे किशोर को बदनपुर मोड़ के समीप सामने से आए ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में किशोर की साइकिल चकनाचूर हो गई और सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर किशोर को कानपुर रेफर किया गया है।
बिरखेरा गांव निवासी इंद्रपाल कुशवाहा के एकलौते पुत्र सूरज कुशवाहा 13 वर्ष रविवार को सुबह करीब 10:00 बजे साइकिल से बड़ी बहन की ससुराल मौदहा के अरतरा गांव जा रहा था। सिसोलर मार्ग में बदनपुर मोड़ के समीप बदनपुर से सवारियां लेकर सुमेरपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने किशोर की साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और साइकिल चकनाचूर हो गई। साथ ही रिक्शा चालक भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर किशोर को कानपुर रेफर किया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सक डॉक्टर बिंदेश ने बताया कि किशोर के सिर पर गंभीर चोट लगी है।