A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:हिंदुस्तान यूनी लीवर में गैस पाइप लाइन में हुआ जोरदार बिस्फोट,धमाके में इंजीनियर बुरी तरह घायल

भरुआ सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में गैस पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान विस्फोट हो गया। इस हादसे में इंजीनियर विकास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कानपुर रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फैक्ट्री प्रबंधन इस मामले में जानकारी देने से इनकार कर रहा है, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है

गैस पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान औद्योगिक क्षेत्र सुमेरपुर में स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में हुए विस्फोट से कार्य कर रहा इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हमीरपुर के जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। जहां पर एक प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी देने में फैक्ट्री प्रबंधन आनाकानी करने में लगा हुआ है। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र भरुआ सुमेरपुर में स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की एक शाखा संचालित है। जहां हजारों कर्मचारी कार्य करते हैं। लेकिन शायद उनकी सुरक्षा को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन बेपरवाह है। बुधवार की देर शाम ऐसा ही एक घटना फैक्ट्री के अंदर घटित हुई। फैक्ट्री के अंदर गैस पाइप लाइन में मरम्मती करण का कार्य चल रहा था जहां पर फैक्ट्री के इंजीनियरिंग विभाग की संस्था साइन इंजीनियरिंग के कर्मचारी कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक गैस पाइप लाइन में जोरदार विस्फोट हो गया। जिससे इस घटना में कार्य कर रहे इंजीनियर विकास गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत होकर जमीन पर जा गिरा।

यह देख वहां कर्मचारियों में सनसनी फैल गई। जिसके बाद उसे कंपनी प्रबंधन ने कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। जिससे फौरन उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिस पर फैक्ट्री प्रबंधन ने कानपुर के किसी अस्पताल में इंजीनियर को भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!