
पोषण माह का आयोजन
बनुरी/पालमपुर/ कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश
आंगनबाड़ी केंद्र जलेहर में पोषण माह के अंतर्गत ग्रोथ मॉनिटरिंग कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी पंचरूखी श्रीमती परवेश कुमारी के द्वारा की गई।इस कैंप के दौरान बच्चों का वजन किया गया,ओर उपस्थित लाभार्थियों को मोटापे के अवगुणों के बारे में बताया गया।इसके साथ लोगों से अपील की गई कि मोटापे को घटाने का प्रयास करें।जिसके लिए योगा ब व्यायाम इत्यादि का सहारा लिया जा सकता है।लोगों से अपने खाने में तेल ब चीनी की मात्रा को कम करने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को क्षेत्रीय व्यंजनों के बारे में बताया गया ।ओर विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कैंप में गर्भवती ,धात्री माताओं ब किशोरियों के लिए उचित पोषाहार की भी चर्चा की गई,इस अवसर पर पर्यवेक्षक वृत बनुरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कांता देवी,संतोष कुमारी ब सीमा देवी उपस्थित र
हे।