A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

#मांडर टोल कर्मियों से उलझे भाजपा विधायक वीडियो पर दी सफाई बोले केंद्रीय परिवहन मंत्री और NHAI से करेंगे शिकायत।

#मांडर टोल कर्मियों से उलझे भाजपा विधायक वीडियो पर दी सफाई बोले केंद्रीय परिवहन मंत्री और NHAI से करेंगे शिकायत।

#पांकी से भाजपा विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने मांडर टोल प्लाजा पर कर्मियों से हुए विवाद पर सफाई दी।

#रांची, 5 जनवरी 2026: राजधानी रांची के मांडर टोल प्लाजा पर पलामू के पांकी से भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता और टोल कर्मियों के बीच टोल टैक्स को लेकर हुआ विवाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

विधायक ने आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत उनके साथ हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है।

Related Articles

विधायक शशिभूषण मेहता का कहना है कि टोल प्लाजा कर्मियों ने जानबूझकर उनकी गाड़ी को रोका और परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर उनके साथ बदसलूकी की गई और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया।

विधायक ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत केंद्रीय परिवहन मंत्री और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई से करने की बात कही है।

#पत्नी की यात्रा के दौरान शुरू हुआ विवाद:

विधायक ने बताया कि हाल ही में उनकी पत्नी डाल्टनगंज से मांडर होते हुए रांची जा रही थीं जहां से उन्हें इलाज के लिए सेवा विमान से दिल्ली जाना था।

आरोप है कि टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी को बेवजह रोक दिया गया और जबरन टोल टैक्स की मांग की गई।

#गाड़ी देर तक रोके जाने के कारण उनकी पत्नी की फ्लाइट छूट गई 31 दिसंबर को बढ़ा मामला

विधायक ने बताया कि 31 दिसंबर को जब वे खुद डाल्टनगंज से रांची लौट रहे थे।

तो उन्होंने टोल कर्मियों से इस पूरे घटनाक्रम का कारण जानना चाहा और मैनेजर को बुलाने को कहा।

👉 इसी दौरान विवाद बढ़ गया:

विधायक का आरोप है कि टोल कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

स्थिति बिगड़ने पर खलारी डीएसपी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया

#वीडियो में विधायक भी असंसदीय भाषा का प्रयोग करते दिखे:

आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाजपा विधायक भी टोल कर्मियों के साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं।

टोल कर्मियों का आरोप है कि विधायक ने एक कर्मी को थप्पड़ भी मारा और धमकी दी।

कर्मियों का कहना है कि इसके बावजूद विधायक के पद और गरिमा का सम्मान रखा गया।

#डीएसपी ने दी सफाई

खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने बताया कि उन्हें विवाद की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया।

डीएसपी के अनुसार टोल कर्मियों का कहना है कि विधायक की गाड़ी से टोल नहीं लिया जाता।

लेकिन परिवार या कार्यकर्ताओं को यह छूट नहीं है फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

#शिकायत की तैयारी में विधायक:

विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा है कि यह पूरा मामला सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

और वे इसे अंजाम तक ले जाएंगे उन्होंने मांडर टोल प्लाजा पर आम लोगों को लगातार परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया है।

पांकी बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता का वीडियो वायरल

मर्यादा भूल गए माननीय विधायक ! टोल कर्मियों के साथ गाली गलौज !

विधायक ने कर्मचारियों को दिखाई औकात !

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!