A2Z सभी खबर सभी जिले की

शक्ति केंद्र क्रमांक 3 वीर सावरकर सोना साबरी की मासिक बैठक संपन्न

शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर हुआ मंथन

*इटारसी/नर्मदापुरम*। संगठन के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र क्रमांक 3 वीर सावरकर सोना साबरी अंतर्गत बूथ क्रमांक 153, 154, 155 की मासिक बैठक आज सोना साबरी में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी मण्डल पुरानी इटारसी के मण्डल महामंत्री _डॉ. अतुल शुक्ला_ ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। किसान मोर्चा के जिला मंत्री _विजय चौरे_ ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बूथ को मजबूत करने पर भी जोर दिया इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला शहर मीडिया प्रभारी _चंद्रकांत मेहरा_, क्षेत्र की जनपद सदस्य _वंदना सागोरिया_, सरपंच प्रतिनिधि _मनीष मलैया_ तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता _सिद्धार्थ पटेल, कपिल मालवीय, बालकृष्ण चौरे_ उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आभार व्यक्त _चंद्रकांत मेहरा_ ने किया।

Show More
Back to top button