A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:किसानों को उचित दर में खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने को लेकर बैठक

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम सभागार में आहूत की गयी। जिसमें डा० हरी शंकर, जिला कृषि अधिकारी, हमीरपुर, अनिल कुमार राणा, संयुक्त निदेशक अभियोजन, हमीरपुर एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ कीटनाशक विनिर्माता,आपूर्तिकर्ता फर्म के प्रतिनिधियों एवं कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त कीटनाशी विनिर्माता,आपूर्तिकर्ता फर्म के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित निजी,फुटकर कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा जो कीटनाशक रसायन विकय किया जाता है उसकी अथॉरिटी की सूचना जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हमीरपुर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जनपद में संचालित निजी / फुटकर कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा जो रसायन विकय किया जाता है वह सम्बन्धित कम्पनी के द्वारा अथॉरिटी निर्गत की गयी है साथ ही बैठक में उपस्थित जनपद के कीटनाशक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त कीटनाशक रसायन निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जाये एवं स्टॉक रजिस्टर, बिकी रजिस्टर, लेखा रजिस्टर, अवसान तिथि का रजिस्टर, कैश मैमों एवं अथॉरिटी लेटर को अद्यतन किया जाये। यदि निरीक्षण के दौरान कोई विसंगति पाई जाती तो सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 यथासंशोधित नियमावली के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिये सम्बन्धित कीटनाशी विनिर्माता/आपूर्तिकर्ता फर्म के प्रतिनिधि एवं कीटनाशक विक्रेता स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा हमीरदेव फार्मर प्रोड्यूसर क० लि० के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार, कीटनाशक विकेता मै० किसान एग्री जंक्शन उमरी, मै० मीनाक्षी खाद एवं बीज भण्डार, इमिलिया, मै० बालाजी खाद भण्डार ललपुरा एवं मै० साई बीज भण्डार इमिलिया को ‘ग्रो सेफ फूड अभियान’ के पोस्टर का वितरण करते हुये बैठक का समापन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!