
कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निभानी होगी सक्रिय भूमिका
जहानाबाद। तेलंगाना डीजीपी और राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता करुणा सागर शनिवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार को बधाई और सम्मानित किया। यह कार्यक्रम शहर के सर्किट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अवसर पर करुणा सागर ने कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
बंगाल चुनाव के संदर्भ में, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। सागर ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी देशभर में मजबूती से आगे बढ़ रही है और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।