A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडसरायकेला

30 वर्षीया महिला की खेत में हत्या, पुलिस कर रही है अनुसंधान

बानेश्वर महतो

बानेश्वर महतो

 

सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा गांव में सोमवार की रात शौच करने गई महिला की वजनदार चीज से वार कर हत्या कर दी गई। मृतिका के चेहरे की दायीं ओर और सिर पर चोट का गहरा निशान है। मृतका की पहचान बाड़ेदा निवासी संजय रजक की 30 वर्षीय पत्नी बबीता रजक के रूप में किया गया है। मृतका के पति ओड़िशा में काम करता है। वह अपने दो बच्चे और वृद्ध सास-ससुर के साथ गांव में ही रहती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद नीमडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुची और मामले का अनुसंधान शुरू किया। इस संंबंध में थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि मृतका के चेहरे औश्र सिर के पीछे हिस्से में किसी वजनदार चीज से वार करने का निशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

सास के साथ खेत में शौच करने गई थी महिला

 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम अंधेरा होने के बाद मृतका बबीता रजक अपनी सास शमला रजक के साथ घर के करीब चार सौ मीटर दूर खेत में शौच करने गई थी। काफी देर होने के बाद सास ने जब उसे आवाज लगाई तो उसने कुछ आवाज नहीं दी। शमला रजक वृद्ध हैं और उसे दिखाई व सुनाई कम देता है। इसके कारण वह वापस घर आई और आस-पड़ोस के लोगों के साथ वापस खेत में जाकर टार्च की रोशनी में सभी बबीता को खोजने लगे। इसी दौरान शौच करने गए स्थान से दूर खेत से बबिता खून से लथपथ मिली। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले जहां से खून बह रहा था। अत्याधिक रक्तस्राव के कारण संभवत: उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर ग्रामिणों में शोक के साथ आक्रोश भी व्याप्त है।

 

घटना से शोकाकुल लोगों ने इसकी सूचना तत्काल नीमडीह थाना की पुलिस को दी। लोगों ने उसके पति को भी घटना की जानकारी दी। पत्नी की हत्या होने की जानकारी मिलते ही संजय रजक अपने घर के लिए निकले। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण नीमडीह थाना पहुंचे और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की सात साल की बेटी और पांच साल का एक बेटा है। मृतका के पति ओडिशा के एक होटल में कुक का काम करते हैं। नीमडीह थाना की पुलिस मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है और लोगों से पुछताछ कर जानकारी और साक्ष्य जुटा रही है। मृतका का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!