A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

बिजली गिरने से दो युवक की मौत

लोटन। देउरवां जंगल गांव में मंगलवार सुबह आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।एक युवक अपने ननिहाल आया हुआ था। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है। पुलिस को सूचना दिए बगैर क्षेत्र के ही गनेरा घाट परिवार के लोगों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

क्षेत्र के देऊरवा जंगल गांव निवासी इंद्रजीत यादव का पुत्र साजन यादव (26) और जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी सुशील (18) पुत्र लालजी जो देऊरवा गांव में ननिहाल में आया था। बताया जा रहा है कि रिश्ते में भाई लगने वाले साजन के साथ सुबह टहलने गया था। अचानक मौसम खराब हो गया और बिजली चमकी दोनों घर की तरफ भागे लेकिन बिजली ने अपने आगोश में ले लिया और दोनों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। सुशील दो दिन पूर्व अपने ननिहाल देउरवां आया हुआ था। मौत की खबर मिलने के बाद कोड़री से उसके परिवार के लोग देउरुआ गांव पहुंच गए। इसके बाद दोनों का क्षेत्र के गनेरा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

Related Articles
Show More
Back to top button