A2Z सभी खबर सभी जिले की

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को कामां कस्बे से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी निसार उर्फ बद्दल बेटा सुभान है, जो हरियाणा के पलवल जिले के झुण्ड बास हसनपुर का निवासी है। यह मामला गत 10 अगस्त को सीकरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 29 जुलाई को उसकी मोहल्ले में किसी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे देख लेने और बदनामी करने की धमकी दी थी। इसके बाद हमिदी, इमरान और अन्य लोगों ने अपने रिश्तेदार निसार, असलम और आजाद को अपने घर बुलाया। और शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया। एसएचओ ने बताया कि अपहृत नाबालिग को कुछ दिनों पहले पुलिस ने दस्तयाब कर लिया था। नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी निसार ने उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी निसार को कामां कस्बे से

Related Articles

गिरफ्तार कर लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!