A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

सराय अकिल पुलिस ने चोरी के सामान व अवैध तमंचा कारतूस के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सराय अकिल पुलिस ने चोरी के सामान व अवैध तमंचा कारतूस के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

ब्यूरो रिपोर्ट प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़  

कौशाम्बी।सराय अकिल पुलिस ने चोरी के सामान व अवैध तमंचा कारतूस के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।सीओ चायल सतेन्द्र तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश सिंह व सीओ चायल सतेन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण मे सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 23.04.2025 को गांव जयन्तीपुर में हुयी चोरी से सम्बन्धित मु0अ0सं0 110/25 धारा 303 (2) बीएनएस के प्रकाश में आये 03 वांछित अभियुक्तों 1. जाकिर पुत्र मुन्ने निवासी गन्सरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी 02. नरेन्द्र कुमार पुत्र स्व० जगपाल निवासी बरीपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी 03. गोरेलाल पुत्र स्व० सन्तलाल निवासी जलालपुर वोरियो थाना सन्दीपनघाट जनपद कौशाम्बी को मुखबिर की सूचना पर पूरखास से नन्दा का पुरवा जाने वाली रोड पर धवई नरवा के पास से चोरी गये 15 अदद सोलर पैनल व चोरी मे प्रयुक्त पिकअप वाहन (UP70FT1949) के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 03 अदद तमन्चा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया तथा थाना सैनी मे पंजीकृत मु0अ0सं 153/2025 धारा 303(2)/324(4)/317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित 7000/ रूपये की बरामदगी की गयी। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!